दरभंगा: अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर बैठक
दरभंगा के अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में पी.एम. सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सहायक विद्युत अभियंताओं, कनीय विद्युत अभियंताओं एवं अधिकृत वेंडरों को कई निर्देश दिए। इन सभी बातों की जानकारी गुरुवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।