झाबुआ: झाबुआ में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर डीजे संचालकों ने चक्का जाम किया, भारी पुलिस बल तैनात
Jhabua, Jhabua | Mar 5, 2025 आज दिनांक 5 मार्च को झाबुआ जिला मुख्यालय के समीप इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर जिले के सभी डीजे संचालक यहां अचानक पहुंच गए उनके द्वारा चक्का जाम किया गया और प्रदर्शन कर हंगामा किया गया हंगामा के बाद भारी पुलिस बल तैनात हुआ और बताया जा रहा है कि पुलिस पर भी पथराव किया गया है।