कोल: कठपुला ब्रिज से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक की हुई पहचान, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 16, 2026 कठपुला ब्रिज से ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड करने वाले युवक की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान नगला किला निवासी 19 वर्षीय नसीम के रूप में की गई है। मृतक के परिवार के लोगों के द्वारा गुरुवार दी गई जानकारी के अनुसार नसीम फेरी लगाने का काम करता था। इन दिनों वह अपनी बहन के घर पर रह रहा था।