सत्तर कटैया: पुरीख गांव में गत दिनों जमीन विवाद को लेकर हुये चाकूबाजी घटना में जख्मी युवक की हालत अब भी गंभीर, न्याय की गुहार
पुरीख गांव में गत दिनों जमीन विवाद को लेकर मारपीट के दौरान हुये चाकूबाजी मामले में गंभीर रूप से जख्मी संतोष मुखिया की हालत अभी भी गंभीर है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बिहरा थाना पुलिस से इस मामले के दोषी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित पक्ष द्वारा इस मामले में एक दर्जन लोगों को अभियुक्त बनाया गया था जिसमें दो को अबतक गिरफ्तार किया जा चूका है।