सत्तर कटैया: मुरबल्ला गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के तीन वारंटी को गिरफ्तार किया, भेजा न्यायालय
मुरबल्ला गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले में फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पुलिस को लम्बे समय से तलाश थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों वारंटी को न्यायालय भेज दिया गया है।