सिहोरा: मझौली बाईपास में खड़ी कार में अचानक भड़की आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
नगर के व्यस्त मझौली बाईपास क्षेत्र में शनिवार शाम 6:00 उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में वाहन का अगला हिस्सा लपटों से घिर गया। चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात भ