झांसी: नवाबाद पुलिस ने लड़की को बहला फुसलाकर भाग ले जाने वाले आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
Jhansi, Jhansi | Mar 13, 2024 नवाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी प्रार्थी ने 18 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भाग ले जाने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्रार्थी ने बताया कि पुत्री कई बार छोटू नाम के व्यक्ति से बात करती थी, जो कि मूलरूप से उप्र के कालपी का रहने वाला है। छोटू यहां मछली मंडी के पास सरकारी कॉलोनी में अपने भाई यासीन खान के पास रहता है। प्रार्थी को शक है कि उसकी पुत्री को छोटू खान व उसके परिजनों ने बहला फुसला कर कही भगा दिया है।