झांसी: प्रधानमंत्री फसल बीमा का क्लेम ना आने पर ग्राम रियाँ, अस्ता, केरोखर के किसानों ने जिलाधिकारी झाँसी को दिया ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Mar 13, 2024 ग्रामीणों ने 2023 मै प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ कि फसल का बीमा करवाया था। जिसमे बारिश होने के कारण जलभराव के चलते खरीफ की फसल नष्ट हो गयी थी एवं लेखपाल द्वारा सर्वे किया गया था। जिसमें पाया गया था कि खरीफ कि फसल मैं काफी नुक्सान हो गया था। लेखपाल द्वारा सर्वे कर के नुकसान कि आख्या शासन स्तर पर दाखिल कि गयी थी। जिसमे बीमा क्लेम अभी तक नही मिला।