झांसी: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में चार बच्चियों के साथ हुई अश्लील हरकत मामला पहुंचा थाने
Jhansi, Jhansi | Mar 13, 2024 दरसअल बुधवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। थाने में कुछ महिलाएं पहुंची और अपनी बेटियों के साथ छेड़खानी की शिकायत की। उनका आरोप है कि उनकी बेटियों के साथ जंगल में लेजाकर आरोपियों ने उनके शरीर को बुरी नियत से छुआ है। फिलहाल सभी महिलाओ ने थाने में अपना शिकायती पत्र दिया है।