गुलाना: अकोदिय पुलिस थाना में 18 वर्षीय लड़की घर के बंद कमरे से लापता, अपहरण का केस दर्ज
अकोदिया पुलिस थाना अंतर्गत निवासी 18 वर्षीय लड़की बुधवार को घर से लापता हो गई। माता-पिता रिश्तेदारी गए थे। दोपहर 12 बजे लड़की कमरा बंद कर अंदर गई। 2 बजे दादी ने आवाज दी पर जवाब नहीं मिला। शाम 5 बजे पिता लौटे तो पीछे का दरवाजा खुला और शिवानी गायब थी। शाम 7 बजे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।