लोहरदगा: अंतरराष्ट्रीय तनाव का लोहरदगा पर असर: एलपीजी की कमी से होटलों में फिर जले चूल्हे
लोहरदगा में अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब स्थानीय बाजार में भी महसूस होने लगा है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बाजार की स्थिति पर नजर डालने पर खाद्य पदार्थों, विशेष रूप से खाद्य तेल के दामों में बढ़ोतरी सामने आई, वहीं एलपीजी की कमी के कारण कई होटल और ढाबों में गैस के बजाय लकड़ी और कोयले के चूल्हों पर खाना बनाते हुए देखा गया।