मकेर: स्कॉर्पियो के टक्कर से साइकिल सवार की मौत , सड़क जाम
Maker, Saran | Jun 11, 2026 मकेर थाना क्षेत्र के छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर फुलवरिया मस्जिद के समीप अज्ञात स्कॉर्पियो के टक्कर से 55 वर्षीय अजहर अली की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक फुलवरिया गांव निवासी बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार वह साइकिल से मेकर बाजार से लौट रहे थे। तभी सड़क पार करते समय पीछे से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।