नौगावां सादात: एसपी अमरोहा के आदेश पर नौगांवा थाना पुलिस ने शहर में चलाया चेकिंग अभियान
अमरोहा के पुलिस अधीक्षक (SP) लाखन सिंह यादव के निर्देशानुसार, नौगांवा सादात थाना पुलिस द्वारा शहर में अपराधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है।