काराकाट प्रखंड के निजी और अनुदानित विद्यालयों में गुरुवार को 11 बजे महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के तहत आंतरिक शिकायत समितियों (आईसीसी) का गठन किया गया है। यह पहल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी देव आशीष कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसका उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शिकायतों की त्वरित जांच करना है।