मौजमाबाद: माधोराजपुरा के खेड़ा सहित आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी में हो रही घोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
माधोराजपुरा के खेड़ा गांव में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में स्थाई सुधार न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से गांव में बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली गुल हो रही है। घंटों तक बिजली न रहने से आमजन को परेशानी हो रही है