पंचकूला: बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने सेक्टर 15 के शिशु गृह पंचकूला की एक नन्ही बच्ची को फरीदाबाद के परिवार को सौंपा
हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी ने सेक्टर 15 के शिशु गृह पंचकूला की एक नन्ही बच्ची को फरीदाबाद के एक परिवार को सोंपा। उषा प्रियदर्शनी का शिशु गृह पहुंचने पर हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने स्वागत किया। रंजीता मेहता ने परिषद की गतिविधियों से उषा प्रियदर्शनी को अवगत करवाया।