पंचकूला: जलौली टोल प्लाजा पर किसानों ने दो घंटे के लिए किया रोड जाम, सरपंच संगठन रायपुर रानी ने दिया किसानों को समर्थन
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नयागांव की अध्यक्षता में किसानों द्वारा आज जलौली टोल प्लाजा पर दो घंटे के लिए रोड जाम किया गया। जानकारी देते हुए जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नयागांव ने कहा कि इस अवसर पर सरपंच संगठन रायपुर रानी के द्वारा भी किसानों को समर्थन दिया गया। इस मौके पर भारी संख्या में किसान टोल प्लाजा पर मौजूद रहे।