पंचकूला: सेक्टर 1 रेड बिशप में हरियाणा की अलग राजधानी और हाई कोर्ट बनाने की मांग को लेकर पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया
सेक्टर 1 रेड बिशप में हरियाणा प्रदेश की अलग राजधानी और हाईकोर्ट बनाने को लेकर एक पत्रकारवार्ता की गई । इस पत्रकार वार्ता में भारत सरकार के पूर्व उपसचिव महेंद्र सिंह चोपड़ा ,बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह बधरान और एडवोकेट सुखविंदर सिंह नारा मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता में हरियाणा की अलग राजधानी और हाईकोर्ट बनाने की मांग की।