पंचकूला: एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हेरोइन सहित 1 को काबू कर लिया रिमांड पर, पुलिस प्रवक्ता ने सेक्टर-1 में दी जानकारी
पुलिस प्रवक्ता नें सेक्टर 1 पंचकूला में जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल इन्चार्ज अजीत सिंह के नेतृत्व में अवैध नशीला पदार्थ हेरोइन के मामलें में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान कमल अत्री पुत्र भीष्म दत अत्री वासी गांव मनोन मसूलखाना कसौली सोलन हिमाचल प्रदेश के रुप में हुई ।