पंचकूला: यमुनानगर-बरवाला हाईवे वनवे होने से बढ़े हादसे, जिप सदस्य के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने DC कार्यालय में दिया ज्ञापन
पंचकूला जिला का एक प्रतिनिधि मंडल आज गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय पंचकुला में पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम गौरव को यमुनानगर-बरवाला हाईवे वन वे होने के कारण बढ़ रहे सड़क हादसों को रुकवाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। दर्जनों गांवों के सरपंचों का नेतृत्व जिप सदस्य बहादुर राणा ककराली ने किया।