परबत्ता: भारत की जनगणना 2027 को लेकर परबत्ता में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शुरू, पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में भारत की जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संचालित करने को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मध्य विद्यालय बैसा, परबत्ता में आयोजित हो रहा है, जिसमें प्रयवेक्षकों एवं प्रगणकों को जनगणना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है। गुरुवार की शाम छह बजे तक पहले दिन का प्रशिक्षण हुआ।