राजमहल: घाटजमनी पंचायत के सेलमपुर गांव में सड़क किनारे से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया,जांच में जुटी पुलिस
राजमहल थाना क्षेत्र के घाटजमनी पंचायत अंतर्गत सेलमपूर गांव में शनिवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने एक युवक की शव को सड़क किनारे से बरामद किया है। मृतक की पहचान सेलमपुर निवासी बद्री प्रसाद मंडल के पुत्र शिव लाल मंडल 25 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही राजमहल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है।