महाराजपुर: गढ़ीमलहरा: निजी वीडियो वायरल होने से टूटी युवती की शादी, मैरिज हाउस में बारात नहीं पहुंची
गढ़ीमलहरा क्षेत्र की युवती की शादी महाराजपुर के युवक से तय हुई थी जो बात युवती के प्रेमी को हजम नहीं हुई और उसने शादी के एक दिन पहले रात 12 बजे युवती का निजी वीडियो लड़के वालों को भेज दिया,जिससे युवती की शादी टूट गई,थाना प्रभारी रीता सिंह ने आज 8 मई सुबह 11 बजे बताया आरोपी की तलाश अभी जारी है। वही पिता ने बताया कि शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थी।