शेखपुरा: शेखपुरा जिला जज ने मारपीट के एक मामले में चार लोगों को सुनाई 6-6 माह कारावास व एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा
जिला जज पवन कुमार पांडे ने मारपीट के एक मामले में न्यायिक कार्रवाई पूरा करते हुए चार लोगों को दोषी पाते हुए 6 - 6 माह के कारावास और एक - एक हज़ार रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई। डायन का आरोप लगाकर मारपीट करने वाले केदार चौधरी ,राकेश चौधरी, सीताबिया देवी और लालमुनी देवी जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उखदी गांव के रहने वाले हैं ।