कोडरमा: तिलैया थाना, माईका गली में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला व परिजनों से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप
तिलैया थाना क्षेत्र के माईका गली निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में लिखित शिकायत शनिवार को 2 बजे दर्ज कराई है।आवेदन में रुबी देवी, पति मनोज मोदी ने बताया है कि वह सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं।