जतारा: दिगौड़ा में मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं होने पर पुलिस ने प्रशासन के सहयोग से खुले में लगा मांस-मछली का बाजार हटवाया
मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में खुले में मांस विक्रय पर रोक लगाई गई है जिसका ग्राम पंचायत दिगौड़ा में पालन नहीं किया जा रहा था। खुले में दुकानदारों द्वारा मांस मुर्गा की दुकानें लगाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय प्रशासन के साथ मौके पर जाकर खुले में बेचे जा रहे मांस मुर्गा की दुकानों पर वैधानिक कार्यवाही की गई।