जतारा: जतारा में तालाब में सिंघाड़े तोड़ने गए युवक की पानी में डूबने से हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिया गया शव
जतारा के चंदेल कालीन तालाब मदन सागर में सिंघाड़े तोड़ने के लिए गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गोताखोरों की सहायता से युवक ने शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।