जतारा: दिगौड़ा मंडी प्रांगण में अहिरवार समाज की बैठक हुई आयोजित, 35 गांवों के लोग हुए शामिल
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा नगर में आज रविवार की दोपहर को मंडी प्रांगण में अहिरवार समाज की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला पंचायत सदस्य मनोहर लाल अहिरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वप्रथम बस स्टैंड पर स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया गया। ततपश्चात मंडी प्रांगण में सामाजिक बैठक आयोजित की गई।