जतारा: झांसी हाईवे पर विघा तिगैला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
टीकमगढ़ झांसी हाईवे सड़क पर दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विघा तिगैला के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही दिगौड़ा पुलिस ने मृतक व घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है।