जतारा: लुहरगुवां में पत्नी के मायके जाने पर युवक ने परिजनों से विवाद किया, मुहल्ले में हंगामा मचाया, आरोपी एसडीएम कोर्ट में पेश
लुहरगुवां गांव में पत्नी के मायके जाने पर युवक ने परिजनों से किया विवाद, मुहल्ले में मचाया उत्पाद, आरोपी एसडीएम कोर्ट में पेश। दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लुहरगुवां में एक युवक ने अपने परिजनों से विवाद कर मोहल्ले में जमकर उत्पाद मचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़कर जतारा एसडीएम कोर्ट में पेश किया है।