परिहार: बेला में अवैध आधार पंजीकरण का भंडाफोड़
सीतामढ़ी जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बेला से कई CSC संचालक नेपाली नागरिकों का अवैध आधार पंजीकरण करते पकड़े गए। छापेमारी में लैपटॉप, मोबाइल, बायोमेट्रिक मशीन, अंगूठा क्लोनिंग मशीन व संदिग्ध दस्तावेज़ जब्त किए गए। मामले में बेला थाना कांड संख्या-208/25 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।