परिहार: मध्य विद्यालय झपहा उर्दू के बच्चों ने दिखाया हुनर
मध्य विद्यालय झपहा उर्दू में बच्चों द्वारा बनाए गए आर्ट एंड क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स ने सबका मन मोह लिया। मंगलवार को प्रधानाध्यापक राशिद फहमी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा— “मैं उस जगह दीया जलाने चला हूं जहां सदियों से अंधेरा है।”उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है।