सहारनपुर: मुरादाबाद के 830 युवाओं ने अग्निवीर भर्ती रैली दौड़ में मारी बाजी, 1190 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, 1060 पहुंचे मैदान
सहारनपुर के अंबेडकर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान शुक्रवार सुबह मुरादाबाद के युवाओं ने जोश और जज्बे के साथ अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद और बिलारी तहसील के अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। रैली में शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों की रनिंग कराई गई।