महोबा: महोबा जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटोंध-खैरादा के बीच ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला रक्तरंजित शव
Mahoba, Mahoba | May 22, 2026 महोबा जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मटोंध और खैरादा के बीच एक वृद्ध का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। ट्रेन से कटकर मौत हुई है। शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक कि पहचान 60 वर्षीय छोटू अनुरागी निवासी ग्राम बसरेही छतरपुर के रूप में हुई है।