विभूतिपुर: सिंघिया घाट के भिड़ी टोला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
सिंघिया घाट के भिड़ी टोला वार्ड नंबर 13 निवासी जगदीश पासवान के पुत्र सोनू पासवान ने गाली-गलौज और लोहे के रॉड से मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें रामनाथ पासवान, सूरज पासवान, फूलचंद पासवान, राम प्रवेश, अवधेश पासवान और मुकेश पासवान को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।