खैरथल: खैरथल में गोल्ड फाइनेंस कंपनी के बाहर खड़ी गार्ड की बाइक चोरी, थाने में मामला दर्ज कराया गया
खैरथल शहर के बीच स्थित मणिपुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी के गेट पर खड़ी कंपनी के गार्ड की बाइक चोरी हो गई।गार्ड झाड़का हरसोली निवासी संदीप जाट ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। शुक्रवार सुबह 7 बजे संदीप ने बताया कि वह रात्रि कालीन चौकीदार के रूप में नौकरी करता है। गतरात्रि को उसने अपनी बाइक सही सलामत खड़ी की थी लेकिन सुबह 7:00 बजे अज्ञात चोर उसकी बाइकचोरी कर ले गए