गोरखपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपए लेने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक शरदेन्दु तिवारी और उनकी टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपए लेने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त जिसका नाम सूर्य प्रताप मल्ल है उसको गिरफ्तार किया है। वादी ने तहरीर में लिखा था कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उसने पैसे ले लिए इसके बाद शाहपुर थाने पर वादी ने तहरीर दी।