पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिला स्कूल परिसर में स्थित पुरानी इमारत को अत्याधुनिक लाइब्रेरी में तब्दील किया गया, छात्रों में खुशी
Purnea East, Purnia | Sep 29, 2026
पूर्णिया जिला प्रशासन के द्वारा बिहार सरकार के 'सेवा संकल्प से कायाकल्प' अभियान के एक नई पहल करते हुए इसके अंतर्गत जिला स्कूल परिसर में खंडहर हो चुकी पुरानी इमारत को ठीक करके अत्याधुनिक लाइब्रेरी में बदल दिया गया है. इस लाइब्रेरी में 100 से लेकर 150 छात्रों की बैठने की क्षमता है जिसमें बिजली की व्यवस्था, आरामदायक टेबल कुर्सियां, केबिन और शौचालय की सुविधा है