हज़ारीबाग: केबी महिला महाविद्यालय हजारीबाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ
केबी महिला महाविद्यालय में रंगोली, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, कार्टूनिंग और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं के लिए 1 घंटे 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे माहौल में उत्साह और