हज़ारीबाग: लर्निंग सेंटर्स में छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता, 27 बच्चों ने जीते पुरस्कार
नव भारत जागृति केंद्र संयोजन कार्यालय अमृतनगर में एक्शन विलेज इंडिया के सहयोग से संचालित बालिका शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सदर, कटकमदाग, कटकमसांडी प्रखंडों में चल रहे लर्निंग सेंटरों की छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हर सेंटर से चयनित छह छात्राओं को मिलकर कुल 78 छात्राओं की भागीदारी रही।