खगड़िया: तेतराबाद में डब्ल्यूडी सड़क से वाटरवेज बांध तक बनी सड़क का सदर प्रखंड प्रमुख ने किया उद्घाटन
15वें वित्त आयोग अंतर्गत पंचायत समिति अंश से अनुमानित 74 लाख 49 हजार 100 रुपये की लागत से तेतराबाद में डब्ल्यूडी सड़क से वाटरवेज बांध तक निर्मित सड़क का उद्घाटन रविवार शाम पांच को किया गया। उद्घाटन सदर प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी एवं मुख्य अतिथि जदयू नेता अशोक सिंह (मुखिया) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। उद्घाटन से पूर्व ग्रामीणों