भभुआ: भभुआ सर्किट हाउस में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम करते समय एक मिस्त्री ट्रांसफार्मर से गिरकर घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jan 11, 2026 भभुआ सर्किट हाउस में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम करने के दौरान ट्रांसफार्मर से गिरकर एक मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार को लगभग 2 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक बिजली मिस्त्री जहानाबाद जिला के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्गियाचक गांव निवासी त्रिभुवन ठाकुर का 50 वर्षीय पुत्र विनय कुमार बताया जाता है। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।