मुगलसराय: डीडीयू नगर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, महिला ट्रेन की चपेट में आई, हालत गंभीर
डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात एक महिला पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसका बायां पैर घुटने के नीचे तक कट गया।आरपीएफ द्वारा मामले में सोमवार सुबह 09 बजे बताया गया की घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने महिला को बाहर निकालकर लोको अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिये रेफर कर दिया गया।