मुगलसराय: नियमताबाद गोधन बाईपास में नहर निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन पलटी, बड़ा हादसा टला
नियमताबाद क्षेत्र में नहर निर्माण कार्य के दौरान आज शुक्रवार दोपहर 02 बजे को एक मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गई। घटना गोधन बाईपास से चकिया तिराहे के बीच हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कर्मचारियों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वही घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी।