नवाबगंज: चंदौली नहर के पास पुलिस ने आलम हत्याकांड का किया खुलासा, 3 हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार किया, एएसपी ने दी जानकारी
स्वाट/सर्विलांस व थाना जैदपुर की संयुक्त टीम द्वारा डिजिटल डेटा एवं मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए आज प्रकाश में आये अभियुक्तगण जैदपुर थाना क्षेत्र के बलछत निवासी राकेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 बाबूराम, विकास गुप्ता पुत्र राकेश, आकाश कुमार गुप्ता पुत्र राकेश कुमार गुप्ता को चंदौली नहर के पास गिरफ्तार किया गया।