हमीरपुर: सुमेरपुर में जांच टीम को मानकविहीन मिले निर्माण कार्य, रिपोर्ट जल्द डीएम को भेजी जाएगी
मार्च माह में नगर पंचायत द्वारा कराए गए पांच निर्माण कार्यों की बुधवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में आई जांच टीम ने मौके पर जाकर गहन जांच पड़ताल की। टीम को सभी कार्य मानकविहीन मिले हैं। मार्च माह में कस्बा निवासी युवक ने नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे अलग-अलग वार्डों के कार्यों में धांधली किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी ने जांच टीम बनाकर ज