सैदपुर: जाति पूछकर थप्पड़ मारना समाज को खंडित करने की प्रक्रिया, लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष: पूर्व राज्यपाल
राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्रा शनिवार को अपने पैतृक गाँव मलिकपुर पहुँचे। वहाँ लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। बाद में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान एक सवाल पर उन्होंने कहा कि बीएचयू में जाति पूछकर थप्पड़ मारने की घटना निंदनीय है। ऐसी घटनाएं समाज में अलगाव पैदा करने का षड्यंत्र है।