सिंगरौली: ज़िले में होम वोटिंग में 520 बुजुर्ग मतदाताओं ने किया मताधिकार का उपयोग
होम वोटिंग से उन दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मताधिकार का अवसर दिया जो मतदान केंद्रो तक पहुंच पाने में असमर्थ थे। तीनो विधानसभा क्षेत्र से चिन्हित बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंच प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों ने मतदान कराया। इस दौरान मतदाताओं में काफी उत्साह देखने मिला। सभी ने खुशी-खुशी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले की तीनों विधानसभा चिन्हित 525 मतदातओ में से 520 मतदाताओं ने होम वोटिंग को चुना था। सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में 207, विधानसभा क्षेत्र चितरंगी 48, विधानसभा क्षेत्र देवसर में 265 ने अपने मताधिकार का उत्साह पूर्वक प्रयोग किया।