कोडरमा: मां काली महिला समिति के तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव की भव्य शुरुआत, शोभायात्रा में उमड़ा उत्साह
मां काली महिला समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मां काली वार्षिक महोत्सव की शुरुआत बुधवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा का उद्घाटन बीरू फर्नीचर के प्रोपराइटर बीरेंद्र यादव उर्फ बीरु यादव ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें मां काली की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित भी किया।