कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र में दुकान से अवैध महुआ शराब बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा को सूचना मिली थी कि तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो बरवाडीह निवासी राजू प्रसाद वर्मा, जो गझंडी रोड पर राशन की दुकान चलाते हैं, अपनी दुकान की आड़ में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहे हैं।मामले में त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान, पुलिस टीम को दुकान से छह प्लास्टिक के जरकीनों में रखा हुआ कुल 24 लीटर अवैध महुआ देशी शराब